ख़बरें / जानकारियाँ

मध्‍यप्रदेश गान

सुख का दाता, सब का साथी, शुभ का यह संदेश है, मां की गोद, पिता का आश्रय, मेरा मध्यप्रदेश है।

विंध्याचल सा भाल, नर्मदा का जल जिसके पास है, यहां ताप्ती और बेतवा का पावन इतिहास है। उर्वर भूमि, सघन वन, रत्न सम्पदा जहां अशेष है, स्वर-सौरभ-सुषमा से मंडित, मेरा मध्यप्रदेश है।

सुख का दाता, सब का साथी, शुभ का यह संदेश है, मां की गोद, पिता का आश्रय, मेरा मध्यप्रदेश है।

क्षिप्रा में अमृत घट छलका, मिला कृष्ण को ज्ञान यहां, महाकाल को तिलक लगाने, मिला हमें वरदान यहां। कविता, न्याय, वीरता, गायन, सब कुछ यहां विशेष है, हृदय देश का यह, मैं इसका, मेरा मध्यप्रदेश है।

सुख का दाता, सब का साथी, शुभ का यह संदेश है, मां की गोद, पिता का आश्रय, मेरा मध्यप्रदेश है।

चंबल की कल-कल से गुंजित, कथा तान, बलिदान की, खजुराहो में कथा कला की, चित्रकूट में राम की। भीमबैठका आदिकला का, पत्थर पर अभिषेक है, अमृतकुंड अमरकंटक में, ऐसा मध्यप्रदेश है।

सुख का दाता, सब का साथी, शुभ का यह संदेश है, मां की गोद, पिता का आश्रय, मेरा मध्यप्रदेश है।

महेश श्रीवास्तव

डाउनलोड MP3

विभागीय जानकारी

# नाम
1. संस्कृति विभाग-राजभाषा एवं संस्कृति संचालनालय पुर्नगठन अधिसूचना दिनांक 16 अगस्त, 1994(भाषा संचालनालय एवं गजेटियर संचालनालय)
2. संस्कृति विभाग-मध्यप्रदेष फिल्म विकास निगम मर्यादित संविलियन अधिसूचना-दिनांक 15 दिसम्बर, 1994
3. उच्च शिक्षा विभाग-शासकीय संगीत एवं ललित कला महाविद्यालय, म.प्र. का संस्कृति विभाग में हस्तांरण आदेश दिनांक-04 अप्रैल, 2007
4. संस्कृति विभाग-मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय, भोपाल के गठन संबंधी आदेश - दिनांक 07 जून, 2011
5. संचालनालय एंव महाविद्यालय-सेवा भर्ती नियम
6. संस्‍कृति संचालनालय 17 बिन्दु मैन्युअल
7. प्रशासकीय प्रतिवेदन 2021-22
8. राष्‍ट्रीय एवं राज्‍य सम्‍मान नियम (वर्ष2017)
9. संचालनालय के अधिकारियों/कर्मचारियों की अचल सम्‍पत्ति का ब्‍यौरा
10. संचालनालय के अधीन कॉलेज के अधिकारियों/कर्मचारियों की अचल सम्‍पत्ति का ब्‍यौरा
11. संस्कृति परिषद् - संविधान एवं नियम (वर्ष -2002)
12. संस्कृति परिषद् नियमावली एवं संविधान
13. संस्कृति संचालनालय के अधीनस्थ शासकीय संगीत एवं ललित कला महाविद्यालयों की जानकारी - वर्ष 2007
14. सूचना का अधिकार अधिनियम 2005
15. संचालनालय/महाविद्यालय में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के गोपनीय प्रतिवेदन लिखने की प्रणाली।