ख़बरें / जानकारियाँ

मध्‍यप्रदेश गान

सुख का दाता, सब का साथी, शुभ का यह संदेश है, मां की गोद, पिता का आश्रय, मेरा मध्यप्रदेश है।

विंध्याचल सा भाल, नर्मदा का जल जिसके पास है, यहां ताप्ती और बेतवा का पावन इतिहास है। उर्वर भूमि, सघन वन, रत्न सम्पदा जहां अशेष है, स्वर-सौरभ-सुषमा से मंडित, मेरा मध्यप्रदेश है।

सुख का दाता, सब का साथी, शुभ का यह संदेश है, मां की गोद, पिता का आश्रय, मेरा मध्यप्रदेश है।

क्षिप्रा में अमृत घट छलका, मिला कृष्ण को ज्ञान यहां, महाकाल को तिलक लगाने, मिला हमें वरदान यहां। कविता, न्याय, वीरता, गायन, सब कुछ यहां विशेष है, हृदय देश का यह, मैं इसका, मेरा मध्यप्रदेश है।

सुख का दाता, सब का साथी, शुभ का यह संदेश है, मां की गोद, पिता का आश्रय, मेरा मध्यप्रदेश है।

चंबल की कल-कल से गुंजित, कथा तान, बलिदान की, खजुराहो में कथा कला की, चित्रकूट में राम की। भीमबैठका आदिकला का, पत्थर पर अभिषेक है, अमृतकुंड अमरकंटक में, ऐसा मध्यप्रदेश है।

सुख का दाता, सब का साथी, शुभ का यह संदेश है, मां की गोद, पिता का आश्रय, मेरा मध्यप्रदेश है।

महेश श्रीवास्तव

डाउनलोड MP3

सम्मान एवं पुरस्कार

विज्ञापन - संस्कृति विभाग के राष्ट्रीय एवं राज्य सम्मान वर्ष - 2023 (अनुशंसाओं का आमंत्रण)

अनुशंसा पत्रक डाउनलोड करें, पूर्व में सम्मान प्राप्तकर्ताओं की सूची देखने हेतु कृपया सम्मान पर क्लिक करें


राष्ट्रीय सम्मान -:

# नाम स्थापना वर्ष वर्ष 2022 से घोषित सम्मान राशि संकाय अनुशंसा पत्रक स्मारिका
1. राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान 1995 20.00 लाख गांधी विचार दर्शन (संस्था हेतु) डाउनलोड 2019, 2020
2021
2. राष्ट्रीय कबीर सम्मान 1986 5.00 लाख भारतीय भाषाओं की कविता के लिए डाउनलोड वर्ष 2019 - 2020 | वर्ष 2021
3. राष्ट्रीय तानसेन सम्मान (हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत) 1980 5.00 लाख हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत डाउनलोड 2019
4. राष्ट्रीय कालिदास सम्मान (शास्त्रीय संगीत) 1983 5.00 लाख शास्त्रीय संगीत डाउनलोड  
5. राष्ट्रीय कालिदास सम्मान (रूपंकर कला) 1981 5.00 लाख शास्त्रीय नृत्य डाउनलोड 2017 - 2020
6. राष्ट्रीय कालिदास सम्मान (रंगकर्म) 1982 5.00 लाख रंगकर्म डाउनलोड 2017 - 2020
7. राष्ट्रीय कालिदास सम्मान (शास्त्रीय नृत्य) 1983 5.00 लाख शास्त्रीय नृत्य डाउनलोड  
8. राष्ट्रीय तुलसी सम्मान 1983 5.00 लाख जनजातीय लोक व पारम्परिक कलाओं के लिए, पुरुष कलाकार (2 वर्ष प्रदर्शनकारी एवं 1 वर्ष रूपंकर कलाओं के लिए) डाउनलोड वर्ष 2017, 2018
वर्ष 2019, 2020
वर्ष 2021
9. राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान 1984 5.00 लाख संगीत निर्देशन एवं पार्श्व गायन डाउनलोड 2017, 2018
2019, 20, 21
10. राष्ट्रीय इक़बाल सम्मान 1986 5.00 लाख उर्दू साहित्य के लिए डाउनलोड वर्ष 2019 - 2020 | वर्ष 2021
11. राष्ट्रीय मैथिली शरण गुप्त सम्मान. 1987 5.00 लाख हिंदी साहित्य के लिए डाउनलोड वर्ष 2019 - 2020 | वर्ष 2021
12. राष्ट्रीय देवी अहिल्या सम्मान 1996 5.00 लाख जनजातीय लोक व पारम्परिक कलाओं के लिए (महिला कलाकार) डाउनलोड 2017, 2018
2019, 2020
वर्ष 2021
13. राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान 1997 5.00 लाख अभिनय, पटकथा, गीत लेखन, निर्देशन डाउनलोड 2017
(2019, 20, 21)
14. राष्ट्रीय शरद जोशी सम्मान 1992 5.00 लाख हिंदी व्यंग्य, ललित निबन्ध, रिपोर्ट्स, डायरी, पत्र आदि डाउनलोड वर्ष 2019 - 2020 | वर्ष 2021
15. राष्ट्रीय कवि प्रदीप सम्मान 2012 5.00 लाख मंचीय कविता के लिए डाउनलोड वर्ष 2019-2020 व 2020-2021
16. राष्ट्रीय नानाजी देशमुख सम्मान 2012 5.00 लाख सामाजिक, सांस्‍कृतिक समरसता, उत्‍थान, परिष्‍कार, आध्‍यात्‍म, परंपरा, समाज एवं विकास तथा संस्‍कृति हेतु व्‍यक्ति (पुरुष अथवा स्‍त्री) एवं संस्‍था के लिए डाउनलोड वर्ष 2013 से वर्ष 2020 | वर्ष 2021
17. राष्ट्रीय कुमार गन्धर्व सम्मान 1992 2.51 लाख शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में गायन, वादन एवं नृत्य हेतु युवा कलाकार डाउनलोड  
18. राष्ट्रीय राजा मानसिंह तोमर सम्मान 2011 5.00 लाख संगीत, संस्कृति एवं कला के संरक्षण में कार्य करने वाली संस्था के लिए डाउनलोड 2019 | 2020
19. राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान 2015 5.00 लाख हिंदी सॉफ्टवेयर, सर्च इंजिन, वेब डिज़ाइनिंग, डिजिटल भाषा प्रयोगशाला, प्रोग्रामिंग, सोशल मीडिया, डिजिटल ऑडियो-विसुअल एडिटिंग आदि में उत्कृष्ट योगदान डाउनलोड  
20. राष्ट्रीय निर्मल वर्मा सम्मान 2015 5.00 लाख भारतीय अप्रवासी होकर विदेश में हिन्दी के विकास में अमूल्य योगदान डाउनलोड  
21. राष्ट्रीय फादर कामिल बुल्के सम्मान 2015 5.00 लाख विदेशी मूल के व्यक्ति के हिंदी भाषा एवं उसकी बोलियों के विकास में उत्कृष्ट योगदान डाउनलोड  
22. राष्ट्रीय गुणाकर मुले सम्मान 2015 5.00 लाख हिंदी में वैज्ञानिक एवं तकनीकी लेखन एवं पाठ्य पुस्तकों के लिए लेखन डाउनलोड  
23. राष्ट्रीय हिन्दी भाषा सम्मान 2015 5.00 लाख अहिंदी भाषी लेखकों और साहित्यकारों को लेखन-सृजन से हिंदी की समृद्धि के लिए योगदान डाउनलोड 2015 | 2016 | 2017 | 2018 | 2019,20 | 2021

राज्य स्तरीय सम्मान -:

# नाम स्थापना वर्ष वर्ष 2022 से घोषित सम्मान राशि संकाय अनुशंसा पत्रक स्मारिका
1. राज्य स्तरीय शिखर सम्मान (साहित्य) 1980 2.00 लाख साहित्य डाउनलोड 2016, 2017, 2018
2019 - 2020 2021
2. राज्य स्तरीय शिखर सम्मान (रूपंकर कलाएँ) 1980 2.00 लाख रूपंकर कलाएँ डाउनलोड 2016, 2017, 2018
2019 - 2020 2021
 
3. राज्य स्तरीय शिखर सम्मान (नृत्य) 2016 2.00 लाख नृत्य डाउनलोड 2016, 2017, 2018
2019 - 2020 2021
4. राज्य स्तरीय शिखर सम्मान (नाटक) 2016 2.00 लाख नाटक डाउनलोड 2016, 2017, 2018
2019 - 2020 2021
5. राज्य स्तरीय शिखर सम्मान (संस्कृत) 2016 2.00 लाख संस्कृत डाउनलोड 2016, 2017, 2018
2019 - 2020 2021
6. राज्य स्तरीय शिखर सम्मान (उर्दू) 2016 2.00 लाख उर्दू डाउनलोड 2016, 2017, 2018
2019 - 2020 2021
7. राज्य स्तरीय शिखर सम्मान (संगीत) 2016 2.00 लाख संगीत डाउनलोड 2016, 2017, 2018
2019 - 2020 2021
8. राज्य स्तरीय शिखर सम्मान (दुर्लभ वाद्य वादन) 2016 2.00 लाख दुर्लभ वाद्य वादन डाउनलोड 2016, 2017, 2018
2019 - 2020 2021
9. राज्य स्तरीय शिखर सम्मान (जनजातीय एवं लोक कला) 2016 2.00 लाख जनजातीय एवं लोक कला डाउनलोड 2016, 2017, 2018
2019 - 2020 2021