ख़बरें / जानकारियाँ

मध्‍यप्रदेश गान

सुख का दाता, सब का साथी, शुभ का यह संदेश है, मां की गोद, पिता का आश्रय, मेरा मध्यप्रदेश है।

विंध्याचल सा भाल, नर्मदा का जल जिसके पास है, यहां ताप्ती और बेतवा का पावन इतिहास है। उर्वर भूमि, सघन वन, रत्न सम्पदा जहां अशेष है, स्वर-सौरभ-सुषमा से मंडित, मेरा मध्यप्रदेश है।

सुख का दाता, सब का साथी, शुभ का यह संदेश है, मां की गोद, पिता का आश्रय, मेरा मध्यप्रदेश है।

क्षिप्रा में अमृत घट छलका, मिला कृष्ण को ज्ञान यहां, महाकाल को तिलक लगाने, मिला हमें वरदान यहां। कविता, न्याय, वीरता, गायन, सब कुछ यहां विशेष है, हृदय देश का यह, मैं इसका, मेरा मध्यप्रदेश है।

सुख का दाता, सब का साथी, शुभ का यह संदेश है, मां की गोद, पिता का आश्रय, मेरा मध्यप्रदेश है।

चंबल की कल-कल से गुंजित, कथा तान, बलिदान की, खजुराहो में कथा कला की, चित्रकूट में राम की। भीमबैठका आदिकला का, पत्थर पर अभिषेक है, अमृतकुंड अमरकंटक में, ऐसा मध्यप्रदेश है।

सुख का दाता, सब का साथी, शुभ का यह संदेश है, मां की गोद, पिता का आश्रय, मेरा मध्यप्रदेश है।

महेश श्रीवास्तव

डाउनलोड MP3

सम्मान स्मारिकाएं

# सम्मान स्मारिका
# गणतंत्र दिवस समारोह - वर्ष 2023
# अलंकरण समारोह - राष्ट्रीय
राष्ट्रीय कबीर सम्मान | मैथिलीशरण गुप्त सम्मान | इकबाल सम्मान | शरद जोशी सम्मान | नानाजी देशमुख सम्मान
# राष्‍ट्रीय तानसेन सम्‍मान वर्ष 2021 एवं राष्‍ट्रीय राजा मानसिंह तोमर सम्‍मान वर्ष 2021
# राष्ट्रीय कालिदास सम्मान (शास्त्रीय संगीत, शास्त्रीय नृत्य, रूपंकर कलाएँ एवं रंगकर्म) - वर्ष 2021
# राष्ट्रीय तुलसी सम्मान एवं राष्ट्रीय अहिल्या देवी सम्मान (वर्ष 2022)
# राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान का अलंकरण समारोह (वर्ष 2019, 20, 21)
# राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान अलंकरण समारोह (वर्ष 2021)
# राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान (वर्ष 2019, 20, 21)
# हिन्दी भाषा सम्मान अलंकरण (वर्ष -2018,19,20)
# राष्ट्रीय कालिदास सम्मान अलंकरण समारोह
# राष्ट्रीय नानाजी देशमुख सम्मान - वर्ष 2013 से वर्ष 2020
# राष्ट्रीय अलंकरण (कबीर सम्मान, मैथिलीशरण गुप्त सम्मान, इक़बाल सम्मान, शरद जोशी सम्मान एवं कवि प्रदीप सम्मान) - वर्ष 2019, 2020, 2021
# राष्ट्रीय तुलसी सम्मान - वर्ष 2017, 2018, 2019, 2020
# राष्ट्रीय देवी अहिल्या सम्मान - वर्ष 2019, 2020
# राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान अलंकरण समारोह - वर्ष 2019, 2020
# राज्य शिखर सम्मान अलंकरण समारोह (वर्ष 2019-2020)
# राज्य शिखर सम्मान अलंकरण समारोह - वर्ष 2016, 2017, 2018
# हिंदी भाषा सम्मान - वर्ष 2018
# राष्‍ट्रीय कालिदास सम्‍मान - 2018
# लता मंगेशकर सम्‍मान वर्ष 2017 एवं 2018
# राष्‍ट्रीय देवी अहिल्‍या सम्‍मान वर्ष 2017 एवं 2018
# राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान - 2017
# राष्ट्रीय राजा मानसिंह तोमर सम्मान - वर्ष 2019
# राष्ट्रीय तानसेन सम्मान - वर्ष 2019